अगर आप Poco कंपनी का फोन यूज करते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए बहुत बड़ी होने वाली है। क्योंकि Xiaomi ने चुपचाप HyperOS 3 का ग्लोबल रोलआउट Poco फोनों पर शुरू कर दिया है। और मजे की बात तो? यह है कि अपडेट जैसे ही लाइव हुआ, टेक कम्युनिटी में हलचल मच गई, जैसे
सोशल मीडिया, Telegram ग्रुप्स, Reddit—हर जगह पर बस एक ही सवाल गूंज रहा है:
👉 मेरा Poco फोन में HyperOS 3 कब आएगा
अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो यह ब्लॉग आपके लिए ही है। साफ, छोटा और सीधे मुद्दे पर बात।
क्यों HyperOS 3 को लेकर इतना शोर मचा हुआ है?
क्योंकि HyperOS 3 कोई मामूली सा अपडेट नहीं है।
ये वो अपडेट है जो आपका डेली लाइफ का मोबाइल एक्सपीरियंस ही बदल देता है। क्योंकि फोन पहले से हल्का और तेज चलता है बैटरी पूरे दिन का बैकअप रखती है गेमिंग करते समय लैग और हीटिंग की समस्या काफी कम हो जाती है
और नया UI… सच में कहें तो पहली बार Poco पर “प्रीमियम जैसा फील” आता है यही वजह है कि हर कोई इस अपडेट का चर्चा कर रहा है।
अभी कौन से Poco फोनों में HyperOS 3 अपडेट पहुंच गया है?
पहला बैच इन Poco मॉडल्स पर लाइव हो गया है:
Poco X6 Pro
Poco X6
Poco F5
Poco F4
Poco X5 Pro
Poco M6 Pro (कुछ रीजन में)
यदि आपका फोन इनमें से कोई भी है, तो किसी भी समय OTA का अपडेट दिख सकता है अगर नहीं दिख रहा है — तो भी कोई टेंशन मत लें, क्योंकि Poco अपडेट वेव्स में ही आता है।
अगला बैच: बहुत जल्द किन मॉडलों को मिलने वाला है यह अपडेट
अगले रोलआउट फेज में इन Poco फोनों के नाम सबसे ऊपर लिस्ट में हैं:
- Poco F6
- Poco F6 Pro
- Poco M4 5G
- Poco M5
- Poco C55
इस बैच के यूजर्स को अक्सर 24–72 घंटे के बाद उनके फोन में यह अपडेट दिखने लगेगा।
HyperOS 3 में असल में नया क्या है? (वो चीजें जो यूजर महसूस करता है)
1. फोन रियल लाइफ में काफी तेज हो जाता है
एप्स काफी फास्ट खुलने लगती हैं, पहले जैसे देरी से खुलना लगभग गायब।
स्क्रॉलिंग buttery-smooth। UI का मूवमेंट ऐसा जैसे फोन पर से वो बोझ हट गया हो।
2. बैटरी लाइफ में दिन-भर का फर्क
HyperOS 3 बैकग्राउंड टास्क को smart तरीके से कंट्रोल करता है। और नेट रिजल्ट: आपका फोन दोपहर से रात तक 15–20% एक्स्ट्रा बैटरी बचा लेता है।
3. सबसे खास बात — गेमिंग में असली सुधार PUBG से लेकर Call of Duty तक गेम्स में FPS ज्यादा स्टेबल हो गया है। हीटिंग कम और लैग लगभग गायब — यानी बजट फोन भी फ्लैगशिप जैसा feel देने लगता है।
4. कैमरा में AI ट्यूनिंग
लो-लाइट में फोटो पहले से कहीं ज्यादा शार्प। पोर्ट्रेट में skin-tone ज्यादा natural। और सबसे बड़ा सुधार हुआ है — फोटो जल्दी ही प्रोसेस होता है।
5. नेटवर्क और 5G स्टेबिल
5G पर स्पीड ड्रॉप और नेटवर्क fluctuation काफी हद तक कम हो गया है।
आपका Poco फोन eligible है या नहीं? ऐसे तुरंत पता कर सकते हैं
Settings → About Phone → Check for Updates
अगर अपडेट नहीं दिख रहा: Region India/Global रखें अपडेट ऐप का कैश क्लियर कर दो फोन को एक बार रिस्टार्ट कर दो और 24–48 घंटे का टाइम दें यह तरीका अक्सर पहले OTA बैच मिस करने वालों को अपडेट दिखा देता है।
Poco यूजर्स को HyperOS 3 कब तक मिल जाएगा?
Xiaomi के पुराने रोलआउट पैटर्न को देखें, तो Poco लाइनअप में HyperOS 3 पूरा फैलने में 2–6 हफ्ते भी लगते हैं।
मतलब—आने वाले दिनों में लगभग हर Poco यूजर को अपडेट मिलना यह तो तय है।

👤 Niraj Raj
नमस्ते, मैं निरज हूँ। मैं टेक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और नए स्मार्टफोन लॉन्च पर नजर रखता हूँ। टेक्नोलॉजी मेरा पैशन है, इसलिए मैं अपने ब्लॉग और रिव्यूज़ के जरिए लोगों तक सबसे तेज़ और भरोसेमंद अपडेट पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। खासकर मोबाइल रिव्यूज़ में, मैं हमेशा ईमानदार राय देता हूँ ताकि कोई भी नया फोन खरीदने से पहले सही जानकारी ले सके